महासमुंद : लाईन से शराब लेने आओ कहने पर आवेश में व्यक्ति ने ... - CG Sandesh

महासमुंद : लाईन से शराब लेने आओ कहने पर आवेश में व्यक्ति ने किया बोतल से हमला.

महासमुंद थाना अंतर्गत स्टेशन रोड शराब दुकान नं 02 लाईन से शराब लेने आओ कहने पर आवेश में व्यक्ति ने किया बोतल से हमला जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

संदीप वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 11 सोरिद रोड महासमुन्द में रहता है, स्टेशन रोड वाईन शॉप नं 02 महासमुन्द में गार्ड ड्यूटी करता है. 22 अक्टूबर 2021 के शाम 07/00 बजे वह स्टेशन रोड शराब दुकान में लोगों को शराब लेने लाईन पर लगा रहा था, उसी समय लालढाढी पारा महासमुन्द का गोलू नामक युवक आया और लाईन लगे लोगों के बाजू से शराब लेने का प्रयास किया जिसे वह मना किया तो वह नाराज होकर उसे मॉ बहन की अश्लील गाली गलौच देकर बगल वाले लाईन् में लगे उस व्यक्ति जिसे वह नही जानता है. शराब लेकर रखा था उसके बॉटल को लेकर गोलू उसके बांये कान के बाजू में मारकर चोट पहुंचाया है, काफी खून बहने लगा है जिसे देखकर टिकेश साहू, लक्ष्मण साहू, श्रवण कुमार तिवारी , दीपक नायक आये जिसे देख कर आरोपी गोलू मौके से भाग गया । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें