सरायपाली : ग्राहको को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
सरायपाली पुलिस को 22 अक्टूबर 2021 को मुखबिर से सूचना मिली की केन्दुढार चौक रोड किनारे अवैध धन लाभ कमाने ग्राहको को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मुखबिर के बताये अनुसार केन्दुढार चौक पहुंचकर घेराबंदी कर रेड किया गया। जहां एक व्यक्ति चौक में लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला। शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये। उसके पुछताछ करने पर अपना नाम चुम्मन लाल साहू पिता हलधर साहू उम्र 45 वर्ष साकिन केन्दुढार थाना सरायपाली का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से एक पौवा देशी प्लेन 180 ML. भरी हुई एवं एक शीशी में 100 ML. भरी हुई जुमला 280 ML. कीमती 150 रूपये एवं दो नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य धारा 36 (क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें