सरायपाली : पैसो के लेन देन की बात को लेकर गालीगलोच मारपीट काउंटर मामला दर्ज.
सरायपाली थाना अंतर्गत पुरानी मंडी पानी टंकी पास पैसो के लेन देन की बात को लेकर गालीगलोच मारपीट जिसपर काउंटर मामला दर्ज किया गया है.
अमित सतपथी ने पुलिस को बताया कि वह ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है. 21 अक्टूबर 2021 के शाम 07.15 बजे बाजारपारा निवासी प्रकाश यादव द्वारा उसको फोन करके बुलाया कि तुम्हारे गाडी का भाडा का पैसा लेने पुरानी मंडी पानी टंकी पास आ जाओं तब वह पहुंचा तो प्रकाश यादव,प्रदीप यादव एवं आकाश यादव एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये तेरा पैसा नहीं देगे जो करना है कर लो कहते हुये प्रकाश यादव, प्रदीप यादव, आकाश यादव, एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट किये है एवं आज तुझे जान से मार देने की धमकी दिये मारपीट से उसके नाक के पास,गले में,चेहरे,पैर में चोट लगा है। मारपीट को जैसे तैसे छुडाकर अपने पिकप से घर भागगया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
जबकि शांति लाल यादव ने पुलिस को बताया कि 21 अक्टूबर 21 के शाम करीब 07.30 बजे उसके लडके प्रकाश यादव एवं प्रदीप यादव के साथ अमित सतपथी एवं गोलु सतपथी के द्वारा झगडा विवाद हुये थे उसी रंजीश को लेकर 22 अक्टूबर 21 के 12.20 बजे अमित सतपथी,गोलु सतपथी एवं उसके घर अन्दर घुसकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये उसके साथ राड से मारपीट करने लगे मारपीट को देख उसकी पत्नि कांति यादव बीच बचाव करने आयी तो उसके साथ भी राड से मारपीट किये मारपीट को देख उसकी बहु कुन्ती यादव चिल्लाने लगी तो उसके साथ भी हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किये मारपीट से उसके सिर व मेरी पत्नि कांति के सिर में चोट आकर खुन निकल गया उसके बाद वे सभी भाग गये घटना को उसके पडोसी मोहन यादव, सुकलाल यादव, रिंकु यादव एवं उषा यादव देखे व बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.