सिंघोड़ा : तुम लोग कौन होते हो हमको समझाने वाले कहकर गाली गल... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : तुम लोग कौन होते हो हमको समझाने वाले कहकर गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी.

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम रूढा मे हनुमान मंदिर के सामने तुम लोग कौन होते हो हमको समझाने वाले कहकर गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सुदर्शन दास ने पुलिस को बताया कि ग्राम रूढा का ग्राम सुरक्षा समिति का सदस्य है. 20 अक्टूबर 2021 को दिन मे उसके गांव के बसंत भोई पिता सदानंद भोई एवं रोहित यादव पिता स्व0 करमहा यादव का उसके गांव के किसी अन्य व्यक्ति के साथ झगडा विवाद हुआ था जिसका शिकायत वे ग्राम प्रमुख समिति के पास मे उक्त दोनों लोगो ने किया था जिसके संबंध मे वे गांव के लोग उसके गांव रूढा मे 20 अक्टूबर 2021 को रात्रि 08:00 बजे उक्त दोनो के शिकायत को निराकरण करने के लिए गांव मे वार्ड नं0 4 में हनुमान मंदिर के सामने में मिटिंग रखे थे जो उक्त मिटिंग मे गांव के वह, अक्षय पटेल, रघुनाथ सेठ, डोलामणी यादव, कलश राम विशाल, कन्हैया लाल यादव, राजा बेहरा, केदार सिदार, जगबंधु पटेल, आनंद भोई, सुकमनी पटेल एवं अन्य लोग उपस्थित थे मिटिंग मे बसंत भोई एवं रोहित यादव भी आये थे जो बसंत भोई एवं रोहित यादव शराब के नशे मे थे कि मिटिग के दौरान में उन समिति के लोग बसंत एवं रोहित को बोले तुम लोग शराब पीकर क्यों गाली गुप्तार एवं लोगों से झगडा विवाद करते हो कहकर समझाइस देने लगे तब बसंत भोई एवं रोहित यादव उन लोगों से नाराज होकर उल्टा हम बैठक मे बैठे समिति के लोगों को मां बहन की गंदी गंदी अश्ललील गालियां दिये और तुम लोग कौन होते हो हमको समझाने वाले कहकर उन लोगों को जान से मारने की धमकी दिये। बसंत भोई एवं रोहित यादव के द्वारा दी गई गंदी गंदी गालियां उसे व उपस्थित लोगों को सुनने मे बहुत बुरा लगा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें