विधायक चंदन कश्यप ने स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार के लिए 2 एम... - CG Sandesh

विधायक चंदन कश्यप ने स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार के लिए 2 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

नारायणपुर: अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड चंदन कश्यप ने स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार के लिए आज अस्पताल परिसर से 2 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। एम्बुलेंस को एकीकृत आदिम जाति विकास परियोजना जिला नारायणपुर के व्दारा विशेष केन्द्रीय सहायता आदिवासी उपयोजना मद अंतर्गत परियोजना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विकास खण्ड अंतागढ़/कोयलीबेड़ा के हाट बाजारों में मोबाईल हेल्थ क्लिीनीक हेतु मोबाईल एम्बुलेंस लागत राशि रू.20.00 के मान से खण्ड चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतागढ़/कोयलीबेडा जिला उत्तर बस्तर कांकेर को प्रदाय किया गया है।जिससे हाट बाजारों में आने वाले आम जनता को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया होगी।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य राजेश दीवान सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख, गजानन्द पटेल, पिंटू गुप्ता, पार्षद अमित भद्र, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव बोधन देवांगन विधायक प्रतिनिधि (S.M) जय वट्टी विजय सलाम दीपक गाँधी, रोशन खत्री धर्म पाढ़ी,अनिल बघेल सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग संजय चंदेल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.


अन्य सम्बंधित खबरें