बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम घोटिया पानी में धान खरीदी केंद्र की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
बागबाहरा के वनांचल ग्रामीण क्षेत्र जंगल पट्टी के ग्राम घोटिया पानी में धान खरीदी केंद्र खोलने हेतु आज ग्राम पंचायत- बोकरामुंडा कला, बोकरामुड़ा खुर्द, घोटिया पानी, हाथीबाहरा एवं टेका के जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्रीय सांसद चुन्नीलाल साहू को मांग पत्र सौंपा गया, सांसद द्वारा तत्काल विभागीय मंत्री अमरजीत सिंह भगत से मोबाइल के माध्यम से बात कर अविलंब धान खरीदी केंद्र शुरू करने की मांग की गई । साथ ही इस विषय पर कल महासमुंद कलेक्टर से मिलकर चर्चा करने का आश्वासन दिया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें