महासमुंद : पुराने रंजीश को लेकर डंडा एवं लोहे के राड से मारपीट.
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बेलसोण्डा में पुराने रंजीश को लेकर डंडा एवं लोहे के राड से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अनिमा चन्द्राकर ने पुलिस को बतायी कि उसके पडोस में ही विजय चन्द्राकर एवं बलदाऊ चन्द्राकर का घर है, उसके पारिवार के बीच में आपसी झगडा विवाद पूर्व से चला आ रहा है कि 25 अक्टूबर 21 को रात्रि करीब 09/30 बजे विक्रम चन्द्राकर एवं पोखन चन्द्राकर उसके लडका प्रवीण चन्द्राकर को पुराने रंजीश को लेकर गाली गुफ्तार करने लगे जिसे प्रवीण ने क्यो गाली गुफ्तार कर रहे हो कहकर विरोध किया इसी बात को लेकर विक्रम चन्द्राकर एवं पोखन चन्द्राकर मॉ बहन की अश्लील गाली गुफ्तार करते हुये आज तुझे जान से मार देंगे कहकर धमकी देते हुये अपने हाथ में रखे डंडा एवं लोहे के राड से उसके लडके को मारपीट किये है। जिससे उसके लडके के सिर में चोट लगकर खून निकला है। बीच बचाव करते समय उसके साथ भी दोनों ने हाथा पाई किया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.