महासमुंद : लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
महासमुंद पुलिस को 25 अक्टूबर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला की NH 53 कर्मा फैमिली रेस्टोरेंट ग्राम बिरकोनी में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम बेलसोंडा के घटना स्थल आरोपी प्रशांत कुमार बघेल द्वारा NH 53 कर्मा फैमिली रेस्टोरेंट ग्राम बिरकोनी में लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये आरोपी को पूछताछ पर अपना नाम प्रशांत कुमार बघेल पिता खेदन बघेल उम्र 18 साल साकिन नयापारा अछरीडीह थाना तुमगांव का रहने वाला बताया.
आरोपी प्रशांत कुमार बघेल के कब्जे से एक अंग्रेजी गोवा व्हीस्की शीशी में भरी 150 ML कीमती 80 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।