पिथौरा : आरक्षक द्वारा गाली गलौच, जान से मारने की धमकी व गां... - CG Sandesh

पिथौरा : आरक्षक द्वारा गाली गलौच, जान से मारने की धमकी व गांव में दहशत व्याप्त करने पर मामला दर्ज.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम खैरखुटा में आरक्षक द्वारा गाली गलौच, जान से मारने की दी धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सत्यानंद प्रधान पूर्व भारतीय सशस्त्र सेना वर्तमान सहायक शिक्षक एल बी शा.उ.मा. विद्यालय परधिया सराईपाली में सेवारत है. उसके पैतृक निवास ग्राम खैरखुटा में नारायण प्रधान द्वारा 22 अक्टूबर 2021 को उसके पत्नि और उसे अश्लील गाली गलौच किया तथा उसके दरवाजे से गांव गली में दहशत व्याप्त कर दिया तथा उसे गोली मारने तथा पत्नि को भी धमकी दिया जिससे गांव में दहशत व्याप्त हो गया उन दोनों को विद्यालय में मरवा दूंगा बोलकर गया है तथा बेवजह मोबाईल से फोन कर परेशान किया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें