अपनी मांगों को लेकर कांकेर से पैदल चलकर रायपुर पहुंचे हजारों... - CG Sandesh

अपनी मांगों को लेकर कांकेर से पैदल चलकर रायपुर पहुंचे हजारों ग्रामीण

कांकेर जिले के 58 गांव के हजारों ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर पैदल यात्रा करते हुए रायपुर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की मांग है कि उनके गांव को नारायणपुर जिले में शामिल किया जाए। वही, हजारों ग्रामीणों के जत्थे ने कांकेर से राजभवन के लिए कूच किया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 ग्राम पंचायत के 58 गांव के ग्रामीण साल 2007 से मांग कर रहे हैं कि उनके गांव को नारायणपुर जिले में शामिल किया जाए। लेकिन आज तक उनकी मांगों पर किसी भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। परेशान होकर ग्रामीण राज्यपाल से मुलाकात करने रायपुर पैदल ही पहुंच गए।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें