प्रभावी नक्सल अभियान के लिए नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल की केंद्रीय बलों के साथ बैठक
जिला नारायणपुर के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल आज स्वयं नारायणपुर स्थित आईटीबीपी बटालियन के मुख्यालय पहुचकर सेनानियों की मीटिंग ली। उक्त मीटिंग में श्री पंकज वर्मा, सेनानी, 53th आईटीबीपी बटालियन, रोशन लाल शर्मा, उप सेनानी, 45th आईटीबीपी बटालियन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर और रक्षित निरीक्षक दीपक साव उपस्थित रहे।
मीटिंग में प्रभावी नक्सल अभियान चलाने के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। जायसवाल ने केंद्रीय बलों और जिला बल के अधिकारियों के मध्य बेहतर कम्युनिकेशन बनाये रखने पर जोर दिया साथ ही उन्होंने केंद्रीय बल के सेनानियों को हर संभव सुविधा/ संसाधन उपलब्ध कराने की आश्वासन दिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें