महासमुंद : स्कूटी के डिक्की से 1 लाख 8 हजार रूपए की चोरी.
महासमुंद थाना अंतर्गत केनरा बैंक के सामने स्कूटी के डिक्की से 1 लाख 8 हजार रूपए की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
चंचल वाणी ने पुलिस को बतायी कि गुरूनानक स्व सहायता समूह रेडी टु ईट में पोषण आहार में वार्ड नं0 स्टेशन पारा की सचिव है तथा उसकी मौसी माँ थिपो ताण्डी अध्यक्ष है कि 27 अक्टूबर 2021 मौसी माँ की मेस्ट्रो स्कूटी क्रमांक CG 06 GE 2240 में मौसी माँ को बिठाकर एवं सदस्य उमा यादव, शोभा तांडी आटोरिक्सा में स्टेट बैंक शाखा मेन ब्रांच महासमुंद गये थे वहाँ गुरूनानक स्व सहायता समूह का 1,08,000 रूपये निकालकर अपने स्कूटी के डिक्की में रखकर करीब 03.30 बजे केनरा बैंक के सामने स्कूटी को खड़ी कर बैंक अंदर लोन के लिये फार्म भरे थे उसका पता करने के लिए गये थे करीब आधा घंटे बाद वापस स्कूटी के पास आकर डिक्की को खोले तो डिक्की में रखा 500-500 रूपये का दो बंडल, 50 रूपये का एक बंडल एवं 500 रूपये का 06 नोट खुला नही था। कुल 1,08000 रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा डिक्की को खोलकर डिक्की में रखे रूपये को चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.