बागबाहरा : अज्ञात व्यक्तियों ने किया 2 लाख 25 हजार रूपये के खम्बो की चोरी.
बागबाहरा थाना अंतर्गत तिवारी बगीचा के पास अज्ञात व्यक्तियों ने 2 लाख 25 हजार रूपये के खम्बो की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
नागेश कौशिक ने पुलिस को बताया कि छत्तीसगढ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित में बिजली ठेकेदारी का काम करता है उसका फर्म एन0के0 कन्ट्रक्सन के नाम से है. उसके द्वारा बिजली लाईन में उपयोग होने वाली सामाग्री जैसे लोहे के खम्भे सीमेन्ट के खम्भे आदि बागबाहरा के पिथौरा चौक के पास तिवारी बगीचा से लगी हुयी स्वयं के स्वामीत्व आधिपत्य के खूली भूमि में रखा जाता है उक्त स्थान में उसके द्वारा लोहे के आरएस जे एवं एच बीम खम्भे तथा सीमेन्ट खम्भा रखा गया था तथा वह विगत 02 दिन से विशाखापट्नम गया हुआ था 24 अक्टूबर 2021 के सुबह वह विशाखाट्नम से वापस आया और अपने गोदाम जाकर देखा तो पता चला कि लोहे के आरएसजे खम्भा 08 नग 09 मीटर लम्बाई वाला एवं एचबीम खम्भा 02 नग 11 मीटर लम्बाई वाला उक्त स्थान पर नही है उसके द्वारा आस पडोस के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि कुछ लोगो के द्वारा टाटा पीकप 207 वाहन में 23 अक्टूबर 2021 के सुबह करीब 06/30 बजे आये और उक्त सामान को चूरा कर ले जाते देखा गया है और कई लोगों द्वारा भी देखा गया है उक्त सामान का बाजार मुल्य करीब 2,25,000 रूपये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.