सांकरा : अनियंत्रित होकर नाला में गिरने से ट्रेक्टर चालक की मौत.
सांकरा थाना अंतर्गत भतकुंदा नाला के पास अनियंत्रित होकर नाला में गिरने से ट्रेक्टर चालक की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक संतकुमार बंजारा पिता कन्हैया लाल उम्र 32 साल साकिन डोंगरीपाली थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 के द्वारा अपनी ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 GH 8372 मय ट्राली में छड लाद कर अपने गांव डोंगरीपाली ले जा रहा था कि संतकुमार बंजारा के द्वारा अपने ट्रेक्टर को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए भतकुंदा नाला में ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर नाला में गिर कर पलटा गया जिससे ट्रेक्टर चालक संतकुमार बंजारा का ईलाज हेतु ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गया एवं साथ में बैठे तुला राम पारेश्वर को सिर, सीना में गंभीर आने का कारण तुला राम को ईलाज हेतु रायपुर MMI हास्पिटल में भर्ती कर ईलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर मर्ग जांच पर धारा 279,337, 304 ए भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।