पटेवा :  सुखा पेड़ ठुड़का से टकराने पर हुई बाइक सवार की मौत. - CG Sandesh

पटेवा : सुखा पेड़ ठुड़का से टकराने पर हुई बाइक सवार की मौत.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतक रामलाल यादव पिता धनसिंह यादव उम्र 35 वर्ष साकिन सिंघरूपाली थाना पटेवा जिला महासमुन्द का मर्ग जांच किया । मृतक रामलाल यादव अपने साथी नन्दकुमार बरिहा के साथ ग्राम सिंघरूपाली से रोजी मजदूरी करने झलप आता था । 09 जून 2021 को मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GQ 3586 के वाहन स्वामी अजय कुमार पटेल से रामलाल यादव एवं नन्दकुमार बरिहा मोटर सायकल मांग कर नन्दकुमार बरिहा मोटर सायकल में रामलाल यादव को पीछे बैठाकर ग्राम सिंघरूपाली जाते समय मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते रात्रि करीबन 09/30 बजे ग्राम सिंघरूपाली से एक किलोमीटर पूर्व रोड किनारे सुखा पेड़ ठुड़का से टकरा कर एक्सीडेन्ट करने से रामलाल यादव के सिर में तथा मोटर सायकल चालक नन्दकुमार बरिहा के बाएं पैर जांघ में चोट आया था, डायल 112 वाहन के माध्यम से रामलाल यादव को उपचार हेतु जिला अस्पताल महासमुंद भर्ती कराया गया था, डाक्टर द्वारा रिफर करने पर डा0 बी0आर0 अम्बेडकर अस्पताल रायपुर बाद डी0के0एस0 अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था जहां उपचार दौरान दिनांक 13 जून 2021 को 10/10 PM मृत्यु हो गया ।

आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GQ 3586 के चालक नन्दकुमार बरिहा पिता तिलक राम बरिहा उम्र 21 वर्ष साकिन सिंघरूपाली थाना पटेवा जिला महासमुन्द का कृत्य अपराध धारा 304(A) भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें