पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने अचानक पहुंचे अमदईघाटी हिल्स टॉप कैम्प
एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल ने जवानों से कहा अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा का रखें विशेष ख्याल
पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल आज अचानक अमदईघाटी हिल्स टॉप कैम्प की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। वहां उन्होने जिला पुलिस बल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के अधिकारियों की मीटिंग लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आरक्षक और प्रधान आरक्षक स्तर के जवान पुलिस विभाग की रीढ़ है अतः हिल्स टॉप की कठोर ड्यूटी के साथ-साथ इन जवानों के वेलफेयर पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
बैठक के बाद जायसवाल ने जवानों से बात कर उन्हें अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा का ख्याल रखने का सुझाव देते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों और बडे से बडे समस्या का डटकर सामना करना जवानों की सबसे खास विशेषता है। मुझे विश्वास है कि आप सभी अपने इस विशेषता को बनाये रखेंगे और प्रत्येक स्थिति में स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिये तैयार रहेंगे।