दिवाली से पहले हैरान करने वाला हादसा, पटाखे जलाने की शौक में... - CG Sandesh

दिवाली से पहले हैरान करने वाला हादसा, पटाखे जलाने की शौक में 5 बच्चे आग से झुलसे

गुजरात के सूरत में दिवाली से पहले हैरान करने वाला हादसा हुआ है. यहां 5 बच्चे सीवर के मैनहोल के ऊपर बैठकर पटाखे जला रहे थे. इसी दौरान सीवर से निकल रही गैस से आग भड़क गई और सभी बच्चे झुलस गए.

हादसे के बाद तुरंत ही सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया. हालांकि कोई भी बच्चा गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. कुछ के हाथ और पैरों में हल्की जलन की शिकायत थी. इसका उपचार हो गया है. कुछ बच्चों के बाल भी जल गए, लेकिन किसी के चेहरे पर जख्म नहीं हुए.

दरअसल, तुलसी दर्शन सोसाइटी में सीवर के ढक्कन के नीचे से गैस लाइन निकली है, जिसमें लीकेज हो रहा था. बच्चों ने पटाखे जलाने के लिए आग जलाई तो नीचे से लपटें निकलने लगीं और बच्चे उसकी चपेट में आ गए. यह हादसा एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था. 

आसपास खुदाई की वजह से लीकेज हुआ. सोसाइटी में ग्राउंड गैस पाइपलाइन का काम चल रहा है. इसी दौरान बुधवार को गली नंबर-7 के पास मशीन से एक पाइपलाइन डैमेज हो गई थी. इसकी मरम्मत का काम चल रहा था. इसी दौरान बच्चे खेल-खेल में गटर के ढक्कन पर पटाखे रखकर चलाने लगे. यहां गैस जमा थी, जिसने आग पकड़ ली. हालांकि यहां गैस कम मात्रा में थी, जिससे जल्द ही आग बुझ भी गई.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें