दैनिक राशिफल :  29 अक्टूबर  2021, जानिए क्या कहते हैं पंडित ... - CG Sandesh

दैनिक राशिफल : 29 अक्टूबर 2021, जानिए क्या कहते हैं पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति

🚩 दिन -- शुक्रवार / अष्टमी तिथि, कृष्ण पक्ष, कार्तिक मास 🚩
🕉️ तिथि -- अष्टमी 14:11 तक तत्पश्चात नवमी
☸️ पक्ष ---------- कृष्ण पक्ष
☸️ नक्षत्र ---- पुष्य 11:38 तक तत्पश्चात आश्लेषा
☸️करण ---- कौलव 14:11 तक
☸️करण ---- तैतिल 26:34 तक
🕉️ योग ------ शुभ 25:57 तक तत्पश्चात शुक्ल
☸️ वार --------- शनिवार
☸️मास ------- कार्तिक मास
☸️चन्द्र राशि ---- कर्क
☸️सूर्य राशि ----- तुला
☸️ऋतु ---------शरद ऋतु
☸️आयन --------- दक्षिणायण (उत्तर गोल)
☸️ संवत्सर ---------- आन्नद (राक्षस)
☸️विक्रम संवत --------2078
☸️शाके --------1943
☸️कलियुगाब्द -------5123
🕉️सूर्योदय 🌞06:13
🕉️ सूर्यास्त 🌕 17:26
☸️दिनमान ------ 11:12
☸️रात्रिमान ---------- 12:48
☸️चन्द्रास्त 🌚--- 13:24
☸चन्द्रोदय 🌙--- 24:15
    🌷🌷लग्न कन्या 🌷🌷
ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र
सूर्य -- तुला -- 11:37°-- स्वाति
चन्द्र -- कर्क --- 13:29°-- पुष्य
मंगल --- तुला --04:46°-- चित्रा
बुध--- कन्या--- 24:01°-- चित्रा
गुरु -- मकर --- 28:22°-- धनिष्ठा
शुक्र --- वृश्चिक --- 28:33°-- ज्येष्ठा
शनि --मकर ---12:59°-- श्रवण
राहु --वृष --07:51°-- कृत्तिका
केतु ---वृश्चिक---- 07:51°-- अनुराधा
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
🕉️ चतुर्मासा व्रत आरम्भ 🕉️
राहुकाल (दोपहर पहले ) 10:25 से 11:49 तक अशुभकारक
यमकाल 14:38 से 16:02 तक अशुभकारक
गुलिक काल 07:37 से 09:01 तक शुभकारक
अभिजित मुहूर्त 11:30 से 12:17 तक शुभकारक
♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️
23+06+1= 30 भागे 4 शेष 02 स्वर्गलोक में हवन के लिए अशुभकारक ❌❌
🔱🔱 शिव वास ज्ञान 🔱🔱
23+23+5= 51 भागे 7 शेष 02 गौरिसन्निधौ ,,शुभकारक,, ✅✅

✡️✡️दिशा शूल विचार✡️✡️
शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो घी अथवा काजू खाकर यात्रा कर सकते हैं, शुक्रवार को पूर्व दिशा की यात्रा शुभकारी होती है परन्तु उषाकाल में यात्रा नही करनी चाहिए |
✡️आज क्या करें न करें ✡️
शुक्रवार को दाढी ,बाल व नाखून कटवाने चाहिए, क्योंकि ,,,ऐसा करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है,,,,🌿
🌿(ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख)
        परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी, बाल बनाते हैं उन्हें कोइ दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि होती है ,,🌿
      🌿आज अष्टमी तिथि है और अष्टमी तिथि में के🌴 🥥 नारियल का सेवन वर्जित है,,, क्योंकि ऐसा करने से बुद्धि का नाश होता है,,,,🌿
☸️ गण्ड मूल प्रारम्भ 11:38 से अहोरात्र ☸️
🍀🙏🏻 राशि फल 🙏🏻🍀
मेष राशि >> चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज के दिन आराम करना ज़रूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुज़रे हैं। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपको उनसे बात करने की जरुरत है। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। अपने जरुरी कामों को निपटाकर आज आप अपने लिए समय तो अवश्य निकालेंगे लेकिन इस समय का उपयोग आप अपने हिसाब से नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को ख़ास बना सकती है।

वृष राशि >> ई, ऊ, ऐ, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
दूसरों के सफलता को सराहकर आप उसका लुत्फ़ ले सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुक़सान पहुँचेगा। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। अगर आप सीधा जवाब नहीं देंगे तो आपके सहयोगी आपसे नाराज़ हो सकते हैं। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे।

मिथुन राशि >> का,की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा
आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा- क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरुर होगा। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। आपको अपनी हार से कुछ सबक़ सीखने की ज़रूरत है, आपके मानवीय मूल्य और सकारात्मक रवैया करिअर के मोर्चे पर आपको सफलता दिलाएंगे। आंतरिक गुण जहाँ आपको संतोष देंगे, वहीं सकारात्मक सोच क़ामयाबी देगी। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

कर्क राशि >> ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। ख़ास तौर पर माइग्रेन के मरीज़ों को समय पर खाना नहीं छोड़ना चाहिए, नहीं तो उन्हें व्यर्थ में भावनात्मक तनाव से गुज़रना पड़ सकता है। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। बच्चों का स्कूल से जुड़ा काम पूरा करने के लिए मदद देने का वक़्त है। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। शाम के वक्त आज आप किसी करीबी के घर वक्त बिताने जा सकते हैं लेकिन इस दौरान आपको उनकी कोई बात बुरी लग सकती है और आप तय समय से पहले वापस लौट सकते हैं।

सिंह राशि >> मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
ध्यान से सुकून मिलेगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखिए। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें।

कन्या राशि >> टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। अगर आप घर से बाहर रहकर जॉब या पढ़ाई करते हैं तो ऐसे लोगों से दूर रहना सीखें जो आपका धन और समय बर्बाद करते हैं। अपनी महत्वाकांक्षाओं को माता-पिता को बतलाने का सही समय है। वे आपको सहयोग देंगे। आपको भी ध्यान केंद्रित कर कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।

तुला राशि >> रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें। कोई पुराना दोस्त शाम के समय फ़ोन कर पुरानी यादें ताज़ा कर सकता है। सही दिशा में ईमानदारी से उठाए गए क़दम निश्चित तौर पर लाभ देंगे। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। जन्मदिन भूलने जैसी किसी छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है। लेकिन अन्ततः सब ठीक हो जाएगा।

वृश्चिक राशि >> तो,ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी मिलेगी। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा।

धनु राशि >> ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। साथ में अपना क़ीमती समय बिताएँ और मीठी यादों को फिर से ताज़ा करें, ताकि पुराने दिनों को फिर से वापस लाया जा सके। दफ़्तर की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, चीज़ें आपके पक्ष में झुकी नज़र आएंगी। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाएँगे। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा।

मकर राशि >> भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। जीवन साथी से पूर्णरूपेण सहयोग न मिलने के कारण आप निराश हो सकते हैं।

कुम्भ राशि >> गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
अगर आप बहुत ज़्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएँ। उनके प्यार भरे आलिंगन और मासूम मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को ख़त्म कर देंगे। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाएँगे।

मीन राशि >> दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, ची
खुला हुआ सामान न खाएँ, नहीं तो सेहत डांवाडोल हो सकती है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपना ज्ञान और अनुभव औरों के साथ बाटेंगे, तो निश्चय ही आपको प्रतिष्ठा मिलेगी। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। आज आप अपने जीवनसाथी
के साथ सैर-सपाटे का मज़ा ले सकते हैं। साथ में समय गुज़ारने का यह बढ़िया मौक़ा है।

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य m.a. संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन फैक्ट्री में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक कलह बच्चों के पढ़ाई में रुकावट विवाह विलंब जन्म कुंडली निर्माण राजयोग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में नुकसान मांगलिक दोष पितृ दोष कालसर्प दोष पूजा पाठ धार्मिक कार्यों के लिए संपर्क ज्योतिष कार्यालय जोगनी पाली तहसील पोस्ट थाना पाली जिला महासमुंद 992 6826 570


अन्य सम्बंधित खबरें