पिथौरा : तेज रफ़्तार पीकप वाहन के ठोकर से बाइक सवार की मौत. - CG Sandesh

पिथौरा : तेज रफ़्तार पीकप वाहन के ठोकर से बाइक सवार की मौत.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम जंघोरा के पास तेज रफ़्तार पीकप वाहन के ठोकर से बाइक सवार की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

कोमल सिंह ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 28 अक्टूबर 2021 को उसके दादा कुंवर सिंह अपने नाती छबिलाल ध्रुव के साथ मोटर सायकल HF डीलक्स क्रमांक CG 06 GK 3063 में घर से पिथौरा बैंक कार्य से जा रहा था कि करीबन 11.30 बजे ग्राम जंघोरा के पास ठाकुरढाबा के सामने पिथौरा की ओर से आ रहे पीकप वाहन क्रमांक OD 17U 5950 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर सायकल के पीछे बैठे कुंवर सिंह का मौके पर ही मृत्यु हो गया एवं चालक छबिलाल के दाहिने पैर में चोंट आया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने पीकप वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.




अन्य सम्बंधित खबरें