कोमाखान : 130 पाऊच जेब्रा छाप महुआ शराब जप्त.
कोमाखान पुलिस को 28 अक्टूबर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि गाड़ा बंधा घाट ग्राम खेमडा की ओर रवाना हुआ था कि आरोपी लोकनाथ के कब्जे से एक लाल रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर 55 पाऊच जेब्रा छाप देशी महुआ शराब कीमती 2750/ रूपये लेकर आते मिला. आरोपी लोकनाथ हरिजन पिता जीतराम हरिजन उम्र 33 वर्ष साकिन सेनभांठा थाना बेलटुकरी जिला नुवापाड़ा (उड़ीसा) को घेराबंदी कर पकड़ा गया.
इसी तरह कोमाखान पुलिस को मुखबीर से सूचना पर छोटे खेमड़ा की ओर रवाना हुआ था कि आरोपी हितेश पाड़े निवासी झिटकी थाना बेलटुकरी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी के अंदर 75 पाऊच जेब्रा छाप देशी महुआ शराब कीमती 3750/ रूपये लेकर आते मिला. आरोपी हितेश पाड़े पिता नेमीचंद पाड़े उम्र 25 वर्ष साकिन झिटकी थाना बेलटुकरी जिला नुवापाड़ा (उड़ीसा) को घेराबंदी कर पकड़ा गया.
आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 34(2) आब0 एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।