सांकरा : जोंक नदी के नीचे हुई मारपीट, अवैध रेत खनन करने का आ... - CG Sandesh

सांकरा : जोंक नदी के नीचे हुई मारपीट, अवैध रेत खनन करने का आरोप... तीन मामले हुए दर्ज.

सांकरा में जोंक नदी ब्रीज के नीचे 28 अक्टूबर को कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई. जिसमे तीन लोगों ने प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है. जानकारी के अनुसार मारपीट अवैध रेत खनन को लेकर है. जिसमे मनीष वाधवा निवासी बसना पर अवैध रेत खनन करने के लिए मारपीट धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है.

जबकि मनीष वाधवा के अनुसार उसके साथ मारपीट तब हुई जब वह सांकरा जोंक ब्रीज के नीचे खडे होकर बातचीत कर रहा था. मामले में तीन अलग अलग व्यक्ति मनीष वाधवा, जितेन्द्र सिन्हा और पुनीत टण्डन की शिकायत पर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किये हैं.

मनीष वाधवा ने पुलिस को बताया कि बसना का निवासी है कि 28 अक्टूबर 2021 के 11-12 बजे के बीच अपने साथी गण राजा बग्गा एवं काशीराम शर्मा के साथ सांकरा जोंक ब्रीज के नीचे खडे होकर बातचीत कर रहे थे उसी समय वहां पर पूर्व में मौजूद जितेन्द्र सिन्हा, अंजय सिन्हा, सुरेश सिन्हा, अंकित शर्मा, प्राशील जोसेफ, ओमू वासुदेव, नवीन साहू उपस्थित थे जो अचानक एक राय होकर मनीष वाधवा के साथ मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का और डण्डे से उन तीनों के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाये. जिससे उसे सिर, दोनों हाथ पैर कमर गला में चोट तथा राजा बग्गा को बांया पैर बांये हाथ गले में और काशीराम को गले में चोट आई है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों जितेन्द्र सिन्हा, अंजय सिन्हा, सुरेश सिन्हा, अंकित शर्मा, प्राशील जोसेफ, ओमू वासुदेव और नवीन साहू के विरुद्ध अपराध धारा 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

जबकि जितेन्द्र सिन्हा ने पुलिस को बताया कि पिथौरा का निवासी है जो कि 28 अक्टूबर 2021 दिन गुरूवार समय लगभग 10 बजे को वह साईं मंदिर बल्दीडीह के पास खडा था, उसे ग्रामिणों के द्वारा सूचना मिला कि बिजेपुर रेत घाट से हाईवा एंव ट्रेक्टर से पोकलेन मशीन एवं जेसीबी द्वारा अवैध रूप से रेत परिवहन एवं ढुलाई का काम किया जा रहा है. तब वह वहां गया तो तब राजा बग्गा निवसी पिथौरा, मनीष वाधवा निवासी बसना, काशीराम शर्मा निवासी पिथौरा के द्वारा उसे बिजेपुर रेत घाट में बुलाकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिये हैं एवं उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट किये. जिससे उसके गर्दन के पीछे एवं दांया हाथ के सोल्डर में दर्द हो रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों राजा बग्गा, मनीष वाधवा व काशीराम शर्मा के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

जबकि पुनीत टण्डन ने बताया कि वह ग्राम सपोस का निवासी है. 28 अक्टूबर 2021 के करीबन 11/00 बजे वह जोक नदी साई मंदिर के पास पिताम्बर राणा निवासी सांकरा और प्रसन्ना प्रधान निवासी बडे टेमरी के साथ आपस में बातचीत कर रहे थे. उसी समय मनीष वाधवा निवासी आया और कहने लगा तू मेरा रेत गाडियों को परेशान करता है तुम मुझे नहीं जानता क्या कि मैं कितना पहुंच वाला हूं मैं तुमको जब चाहूं तब जान से मरवा सकता हूं. फिर उसने ऐसा क्यों बोल रहे हो भैया मैं तो ऐसा कुछ नहीं काम किया नहीं हूं जरूर कोई मेरे बारे में आपको भडकाया होगा ऐसा वह समझा रहा था फिर भी मनीष वाधवा नहीं समझ रहा था और मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार देते हुए उसका कालर पकड कर मारपीट करने लगा और मारपीट करते करते उसे जाति सूचक गाली व तुम लोगों की क्या औकात मेरे सामने तुम लोग बहुत ही नीच जाति हो कहकर जाति सूचक गाली गुप्तार करते हुए मारपीट किया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनीष वाधवा के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें