बसना : मुर्गा दुकान में लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उ... - CG Sandesh

बसना : मुर्गा दुकान में लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

बसना पुलिस को 28 अक्टूबर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि दुकालु निषाद नामक व्यक्ति अपने घर के सामने मुर्गा दुकान में सार्वजनिक स्थान में लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है पुलिस स्टाफ दुकालु निषाद के घर सामने मुर्गा दुकान के पास पहुंचकर मुखबीर के निशानदेही पर पहुंचा पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पुछने पर अपना नाम दुकालु निषाद उर्फ कुसवा पिता भगवानो निषाद उम्र 45 साल निवासी बडेटेमरी थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से देशी मदिरा प्लेन शराब का 180 एमएल का खाली शीशी जिसमें शराब का कुछ अंश है दो नग, 2. दो नग डिस्पोजल ग्लास जप्त किया गया.

इसी तरह बसना पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि शिवकुमार गुप्ता नामक व्यक्ति अपने पान ठेला में सार्वजनिक स्थान में लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है पुलिस स्टाफ शिवकुमार गुप्ता के पान ठेला के पास पहुंचकर मुखबीर के निशानदेही पर पहुंचा पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पुछने पर अपना नाम शिवकुमार गुप्ता उम्र 33 वर्ष निवासी बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से 02 नग 180 एम एल वाली शीशी में 90, 90 एम एल देशी प्लेन शराब भरी हुई जुमला 180 एमएल कीमती 80/- एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें