विधायक चंदन कश्यप के पहल और अथक प्रयास से क्षेत्रवासियों को ... - CG Sandesh

विधायक चंदन कश्यप के पहल और अथक प्रयास से क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात

भानपुरी नायब तहसीलदार कार्यालय का सांसद दीपक बैज और नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने किया उद्घाटन

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप लगातार भानपुरी को ब्लॉक बनाने के लिए प्रयासरत थे किंतु आज इंतजार खत्म हुआ क्षेत्रवासियों को उप तहसील की सौगात मिली.

आज बस्तर सांसद श्री दीपक बैज जी और विधायक चंदन कश्यप ने क्षेत्रवासियों की उपस्थिति मे भानपुरी नायब तहसीलदार कार्यालय का उद्घाटन किया। भानपुरी मे तहसील कार्यालय के संचालित होने से बस्तर ब्लॉक के 46 ग्राम पंचायत के 88 हजार 418 लोगों को इसका लाभ मिलेगा। तहसील कार्यालय के उद्घाटन से क्षेत्रवासियों को बी-1, नक्शा, खसरा, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र एवं राजस्व संबंधी प्रकरणों का सारा कामकाज अब यही होगा।

सांसद दीपक बैज क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप नारायणपुर विधानसभा के लोग बहुत ही किस्मत वाले है कि आपको चंदन कश्यप जैसे मेहनत कोई नहीं करता दिनरात आपके विधायक मुख्यमंत्री के पीछे लगे हुए थे आज उसी का नतीजा है कि कि भानपुरी को तहसील का दर्जा मिला आपके विधायक लगातार प्रयास भी कर रहे है   कि जल्द ही ब्लॉक का भी मांग पूरी होगी।

विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि मुझे आपलोगों ने विधायक बनाया है मैं लगातार आपके हित मे लगातार काम करूंगा। ब्लॉक भी जल्द बने इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा हूं।

इस दौरान बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, श्याम दिवान, अचल वाजपेयी, सालिक राम बघेल, श्यामसुंदर पांडे, महेंद्र पांडे, वरुण सेठिया, सुखराम पोयाम, श्यामकुमारी ध्रुव, जया ध्रुव, तुलसी कश्यप, भारती पांडे, लखेश्वर ठाकुर, धनुर्जय नेताम, अभिषेक वाजपेयी, अनिल निलय कश्यप, बघेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें