बागबाहरा : 2.5 लाख रुपये के 10 नग बिजली खम्बे  की हुई थी चोर... - CG Sandesh

बागबाहरा : 2.5 लाख रुपये के 10 नग बिजली खम्बे की हुई थी चोरी, ठेकेदार सहित 3 गिरफ्तार.

विगत दिनों बागबाहरा थाना क्षेत्रांतर्गत लगभग 2.5 लाख रुपये के 10 नग बिजली खम्बे, के चोरी होने की शिकायत पुलिस से की गई थी. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था.  इसके बाद आज पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टाटा पीकप वाहन व आरोपी वाहन मालिक व बिजली ठेकेदार को भी गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया है कि बिजली ठेकादार नागेश कुमार कौशिक पिता बिहारी लाल कौशिक बागबाहरा के स्वामीत्व आधिपत्य के खुली भूमि पिथौरा चैक बागबाहरा बगीचा में रखे 08 नग लोहे का आर.एस जेवेस्ट 02 नग एचबीम खम्भा कुल 10 नग खम्भा कीमती 2,50000 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था.

पुलिस ने बताया कि उक्त प्रकार के खम्भा को ग्राम रीवा में एक व्यक्ति के घर रखा देखा गया है. जिसकी मुखबीर की सूचना पर सायबर सेल एवं थाना बागबाहरा की टीम तत्काल ग्राम रीवा पहुचकर पता तलाश किया तो खम्भा योगेन्द्र चंद्राकर निवासी रीवा के घर में मिला.

इसके बाद पुलिस ने युवक से बिजली खम्भा के बारे में पूछताछ किया गया जो टाल मटोल करने लगा. पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर बिजली खम्भा चोरी का होने बताया.

आरोपी योगेन्द्र चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि वह बिजली पेटी ठेकेदारी का काम करता है. 23 अक्टूबर 21 को बागबाहरा पिथौरा चौक में बिजली ठेकेदारी का काम चल रहा था, उसी समय प्रार्थी द्वारा खुला स्थाना में रखे बिजली पोल को देखा और चोरी करने की योजना बनाया.


जिसके लिए उसने पीकअप क्र0 सीजी 04 एमपी/8104 के चालक पुरन देवांगन को अपने वाहन में बिजली पोल बागबाहरा पिथौरा चौक से लाने के लिए तैयार किया. पुरन देवांगन अपने 08 मजदूरो के साथ बागबाहरा पिथौरा चैक पहुचकर पीकअप वाहन में 10 नग बिजली खम्भे को लोड़कर ग्राम रीवा में योगेन्द्र चंद्राकर के घर लाकर खाली कर दिया और अपने-अपने घर चले गये.

मामले में आरोपियों के कब्जे से 10 नग बिजली पोल कीमती 2,50,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन क्र0 सीजी 04 एमपी/8104 जप्त कर आरोपी योगेन्द्र चंद्राकर, पुरन देवांगन डगेश्वर यादव को गिरफ्तार किया गया है.

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्बुलकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा कपिल चंद्रा के निर्देशन में सायबर सेल प्रभारी उनि0 संजय सिंह राजपूत, सउनि जनक राम पटेल बिलासीराम धु्रव, प्रआर श्रवण दास, आर. दिनेश साहू, चम्पलेस ठाकुर, अरूण जगत, भुनेश्वर सोनवानी, ठाकुर राम पटेल द्वारा की गई.

गिरफ्तार आरोपी-

01. योगेन्द्र चंद्राकर पिता हीरालाल चंद्राकर ग्राम रीवा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।

02. पुरन देवांगन पिता बंशीलाल देवांगन उम्र 24 वर्ष ग्राम रीवा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर

03 डगेश्वर यादव पिता रामधन यादव उम्र 19 साकिन ग्राम रीवा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर



अन्य सम्बंधित खबरें