बागबाहरा : अम्बे ट्रेवल्स के बस चालक की लापरवाही, ठोकर लगने ... - CG Sandesh

बागबाहरा : अम्बे ट्रेवल्स के बस चालक की लापरवाही, ठोकर लगने से एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल.

अम्बे ट्रेवल्स के बस चालक की लापरवाही से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद पुलिस ने चालक पर मामला दर्ज किया है.  

प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 अक्टूबर 2021 को सुमराव मांझी अपनी मो0सा0 TVS सुपर एक्सल से अपनी माँ के घर बिराजपाली देखने के लिए आया था, और दुसरे दिन 10 अक्टूबर को प्रात: करीब 10:00 बजे वह मो0सा0 TVS सुपर एक्सल क्रमांक CG 06 GH 3510 से बिराजपाली से रेवा तरफ जा रहा था इसी दौरन अम्बे ट्रेवल्स बस क्रमांक CG 06 H 0844 के चालक चेतन दीवान द्वारा अपनी बस को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सुमराव मांझी को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे सुमराव मांझी के मुंह में काफी चोटें लगने से खून निकलने लगा. जिसके बाद सुमराव मांझी को मुनगासेर अस्पताल ले जाया गया. जहाँ से उसे ईलाज हेतु बुरला ले जाया गया.

बताया गया कि अम्बे ट्रेवल्स के बस क्रमांक CG 06 H 0844 के चालक चेतन दीवान द्वारा अपनी बस को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर TVS सुपर एक्सल मो0सा0 क्रमांक CG 06 GH 3510 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे सुमराव मांझी को काफी गंभीर चोटें आकर उनका नीचे का जबडा बीचों बीच टुट गया है तथा निचे का तीन दात भी टुट गया है.

मामले में पुलिस ने अम्बे ट्रेवल्स बस क्र CG 06 H 0844 का चालक चेतन दीवान पर धारा 279-IPC, 337-IPC, 338-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें