बलौदाबाजार : एक ही शरीर से जुड़े जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम ने की आत्महत्या.
बलौदाबाजार जिले के दो जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम ने आत्महत्या कर ली है. जुड़वा भाई बलौदाबाजार के खैन्दा गांव निवासी थे. जानकारी के अनुसार दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी की है.
हाल ही में दोनों भाईयों का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दोनों भाई ने एक स्कूटर में पेट्रोल पंप पर वीडियो में दिखाई दिए थे, जिससे लोग हैरान थे. वहीं अब दोनों की मौत की खबर के बाद गांव में मातम पसर गया.
आत्महत्या के कारण अभी पता नहीं चल पाया है. 20 वर्षीय शिवनाथ और शिवराम दोनों जुड़वा भाई का शरीर जन्म से जुड़ा हुआ है. एक जिस्म और दो जान लेकर दोनों भाई हंसी खुशी जीवन बीता रहे थे. बता दें कि दोनों भाईयों के 2 सिर 4 हाथ और 2 पैर थे. दोनों जुडवा भाईयों को देखने के लिए देश विदेश से लोग पहुंचते थे.
अन्य सम्बंधित खबरें