कोमाखान : तेज रफ़्तार ट्रक ट्रेलर ने बाइक सवार को ठोकर मारी, मामला दर्ज.
कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम सुवरमार तेज रफ़्तार ट्रक ट्रेलर ने बाइक सवार को ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
दुबे साहू ने पुलिस को बताया कि 29 अक्टूबर 2021 को उसके मोबाईल में उसका छोटा भाई देवनारायण साहू शाम करीबन 06:30 बजे फोन करके बताया कि पुनुराम यादव का सुवरमार रोड़ में एक्सीडेंट हो गया तब वह सुवरमार रोड़ में अपनी कार से गया देखा कि उसके गांव का पुनुराम यादव और प्रताप साहू का एक्सीडेंट हो गया था । वह पुनुराम यादव तथा प्रताप साहू के पास जाकर देखा दोनो को काफी चोंटे आई थी खून निकल रहा था तब वह पुनुराम यादव से पूछा एक्सीडेंट कैसे हुआ है तब पुनुराम यादव बताया कि वह प्रताप साहू के मोटर सायकल के पीछे बैठ कर उसके दोस्त के घर ग्राम चिंगरिया जा रहे थे जैसे ही वे लोग शाम करीब 06:00 बजे सुवरमार मेन रोड़ पहुंचे उसी समय उड़ीसा की ओर से आ रही ट्रक ट्रेलर का ड्रायवर काफी तेज व लापरवाही पूर्वक अपनी ट्रक ट्रेलर को चलाकर उसकी गाड़ी में ठोकर मार दिया जिससे उसे व प्रताप को चोंटे आई है तब ट्रक ट्रेलर को देखा जिसका नंबर RJ 02 GB 2751 था उसके बाद में वह मोटर सायकल को देखा मोटर सायकल हिरो होण्डा कंपनी का CD DELUX क्रमांक CG 04 DP 9259 था जो एक्सीडेंट के कारण क्षति ग्रस्त हो गया था उसी समय 112 पेट्रोलिंग गाड़ी आई दोनो घायलो को लेकर PHC कोमाखान ले गई प्राथमिक ईलाज बाद वहां से रिफर करने पर CHC बागबाहरा घायलो को लेकर गये वहां से डाक्टर द्वारा रिफर करने पर अकाल पूरक अस्पताल महासमुन्द घायलो को लेकर गये ईलाज करवाया प्रताप को अधिक चोंटे आने के कारण अकाल पूरक अस्पताल महासमुन्द में भर्ती है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक ट्रेलर चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.