सिंघोड़ा : घर में घुसकर 85 हजार की चोरी, मामला दर्ज.
सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम राफेल घर में घुसकर 85 हजार की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
कमलिनी भोई ने पुलिस को बतायी कि 30 अक्टूबर 2021 के लगभग 08:30 बजे को घर के किचन मे खाना बना रही थी कि किचन के बगल मे बेडरूम मे अलमारी की खोलने की आवाज आने पर जाकर देखी तो दो अज्ञात व्यक्ति उसके बेडरूम मे घुसकर अलमारी को खोलकर सामान को इधर उधर कर रहे थे तभी वह चिल्लाई कौन हो कहकर तो वे उसे धक्का मारकर घर से निकलकर भाग गये दोनो अपने चेहरे को गमछा से ढंके हुये थे जिस कारण वह उनका चेहरा नही देख पाई तब वह पड़ोस के हजारी दुबे को आवाज दी चिल्लाई उनके आते तक वे दोनो भाग गये थे तब वह घर आकर देखी तो अलमारी मे रखे एक सोने की चेन 02 ग्राम कीमती 10,000 रूपये, सोने की कर्णफूल लगभग 07 ग्राम, कीमती 30,000 रूपये, एवं चांदी की पायल 01 जोडी कीमती 5000 रूपये एवं अलमारी मे रखे 40,000 रूपये नगदी रकम जूमला कीमती 85,000 रूपये नही था जिसे किसी दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर मे घुसकर अलमारी मे रखे उक्त मशरूका को चोरी कर ले गये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 452-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.