news-details

युवा कवि सुन्दर लाल डडसेना"मधुर" की छत्तीसगढ़ राज्य की विशेषता बताती 20 साल पुरानी सुंदर कविता

सरायपाली- स्थानीय कवि सुन्दर लाल डडसेना "मधुर" की छ्त्तीसगढ़ की विशेषता बताती सुन्दर कविता 20 साल बाद आज भी पाठकों को अपनी ओर खींचती है,बता दें सुन्दर लाल डडसेना"मधुर" 2005 से कविता लेखन कर रहें हैं और प्रस्तुत कविता मेरा छत्तीसगढ़ को 1 नवंवर 2001 को लिखी थी,जिसका प्रकाशन देश की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं के साथ ही साथ शैक्षिक पत्रिकाओं में हो चुका है,प्रस्तुत कविता में छत्तीसगढ़ के कला,संस्कृति,तीर्थस्थल,त्यौहार,जनजाति, प्रकृति,माटीपुत्र महापुरुषों का बखान किया गया है,जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति स्पष्ट झलकती है।

इसी कविता के कारण सुन्दर लाल डडसेना"मधुर" को कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें निम्न पुरस्कार प्रमुख हैं- छ.ग.एक्सप्रेस चाम्पा द्वारा-साहित्य गौरव सम्मान,साहित्य समृद्धि मंच बिहार से साहित्य सृजक सम्मान,साहित्य मंच गाडरवारा(म.प्र.) द्वारा अटल साहित्य सम्मान,काव्य गौरव सम्मान,हिन्दी साहित्य सम्मान,मीन साहित्य सम्मान,जनचेतना राष्ट्र मणि सम्मान,काव्य संसद सम्मान,प्रहल्लाद अनुराग सम्मान।

                      मेरा छत्तीसगढ़

महकती प्रकृति की गोद में बसा,देश की शान है।
लवकुश की जन्मस्थली,मेरा छत्तीसगढ़ महान है।
राजिम,सिरपुर,शिवरीनारायण,चंद्रपुर पवित्र धाम है।
केशकाल,मैनपाट,चित्रकूट,तीरथगढ़ स्वर्ण समान है।
कोरबा कोयला का भंडार,बैलाडीला दल्ली लोहे की खान है।
वीर नारायण,गुरू घासीदास,गुण्डाधुर माटी पुत्र महान है।
देखो ऊँची पहाड़ी पर बसा,बम्बलेश्वरी मैया का धाम है।
दंतेवाड़ा की दंतेश्वरी और रतनपुर माँ समान है।
मंदिरों की नगरी आरंग,कुटुम्बसर की गुफा अनजान है।
पोरा,तीजा,नवाखाई,हरेली,छेरछेरा,त्यौहारों की शान है।
गोंड,बैगा,कमार,उरांव,हलबा,संवरा जनजातियाँ महान है।
धान का कटोरा,खैरागढ़ गीत संगीत का खान है।
छत्तीसगढी दानलीला,साहित्य का रामायण समान है।
छ.ग. की माटी सिंचित करता,गंगरेल,दुधवा,बाँगो बांध है।
छ.ग. का गौरव पं.रविशंकर शुक्ल माटी पुत्र महान है।
भोरमदेव,गिरौदपुरी,दामाखेड़ा और प्रसिद्ध सोनाखान है।
ददरिया,भरथरी ,लोरिक-चंदा,पंडवानी महाभारत की गान है।
भिलाई का इस्पात,कोरबा का ताप,अर्थव्यवस्था की जान है।
महानदी,शिवनाथ,हसदो,इन्द्रावती,जोंक पानी की खान है।
आन्नदमयी वातावरण वाला,मेरा छत्तीसगढ़ महान है।

सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"
ग्राम-बाराडोली(बालसमुंद),पोस्ट-पाटसेन्द्री,
तह-सरायपाली,जिला-महासमुंद(छग)
मोब.- ८१०३५३५६५२
        ९६४४०३५६५२





अन्य सम्बंधित खबरें