नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ द्वारा निकली गई रैली, स्वच्छ भारत अभियान में जुड़ने का दिया सन्देश
स्वच्छ भारत अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (NSS)लैलूंगा से गुजरते हुए तहसील, थाना, जनपद, नगर पंचायत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से होते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस का नारा लगाते हुए स्वच्छता अभियान कर जागरूक किया।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ द्वारा लैलूंगा ब्लाक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा के बस स्टैंड से लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लैलूंगा के थाना , जनपद, नगर पंचायत से गुजरते हुए। स्वच्छता अभियान चला कर 1500 किलो पालीथीन इकठ्ठा कर कचरा साफ किया। और छात्रों को साफ - सफाई कर स्वच्छ भारत अभियान मे जुड़ने का संदेश दिया।जिसमें लैलूंगा के जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण पैंकरा, जनपद उपाध्यक्ष लखनलाल सारथी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा, गहनाझरियां बी. डी.सी. जय लाल मांझी, बी. डी. सी. ग्रेन लकड़ा, बी.डी.सी. लाल साय नाग , बी. डी. सी. परमानंद पैंकरा मुख्य अतिथि उपस्थित थे भूतपूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक रविन्द्र पटेल, (NSS) रवि शंकर नारंग, एवं कृषि शिक्षक सोनू कुमार पटेल, विज्ञान शिक्षक सचिन कुजूर, समस्त एन. एस.एस. छात्र लैलूंगा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एवं लैलूंगा ब्लाक के राष्ट्रीय स्वयंसेवक रमेश चौहान, चंदन पटेल, विजयी युवा मण्डल अध्यक्ष रीना चौहान उपस्थित होकर संगठन में ही शक्ति है का नारा लगाते हुए एन.एस.एस. रवि शंकर नारंग एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा लैलूंगा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक रमेश चौहान के द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर संगठन शक्ति के बारे में अहम बातें बताई। एंव संगठन में शक्ति है। का नारा लगाते हुए(Clean india) स्वच्छ भारत प्लास्टिक मुक्त अभियान कार्यक्रम को संपन्न किया।