21 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ संपन्न - CG Sandesh

21 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ संपन्न

कोंडागांव में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप और केशकाल विधायक संत राम नेताम 21 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए चार दिवसीय चलने वाली प्रतियोगिता में बस्तर जोन, सरगुजा जोन,दुर्ग जोन,बिलासपुरजोन, रायपुर जोन, के खिलाड़ी शामिल हुए जिसमे तीरंदाजी,टेनिस बाल,टेबल टेनिस,मलखम्ब प्रतियोगिता हुआ जिसमे बस्तर जोन ऑल ओवर चैंपियनशिप बना और पूरे प्रदेश में बस्तर का नाम रोशन किया और दोनो विधायक ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और साथ ही पुरस्कार भी प्रदान किया विधायक कश्यप ने संबोधित करते हुए कहा की जीती हुई टीम को भी बधाई देता हूं और हारी हुई टीम को भी बधाई देता हूं।

हारी हुई टीम को निराश नहीं होना चाहिए आप आगे और अच्छा प्रदर्शन कर जिससे आपको अगली बार जीत मिले इस दौरान मंगल सिंह चंपिया,जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुक दीवान,ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयम विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया अन्य विभागों अधिकार और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.


अन्य सम्बंधित खबरें