महासमुन्द : बेलसोण्डा मंडल तालाब के पास जुआ खेलते 08 जुआरी ग... - CG Sandesh

महासमुन्द : बेलसोण्डा मंडल तालाब के पास जुआ खेलते 08 जुआरी गिरफ्तार.

महासमुन्द पुलिस को 31 अक्टूबर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बेलसोण्डा मंडल तालाब के पास में कुछ लोग रूपये पैसे से हारजीत की दांव लगाकर 52 पत्ती से काट पत्ती नाम जुआ खेल रहे है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर जुआड़ियान 1. देवेश कुमार चंद्राकर उम्र 21 साल सा0 बेलसोण्डा 2. गजाधर साहू पिता उम्र 32 साल सा0 बेलसोण्डा 3. राजा ध्रुव पिता दयाराम ध्रुव उम्र 21 साल सा0 बेलसोण्डा थाना व जिला महासमुंद को घेरा बंदी कर जुआ खेलते पकड़े जुआड़ियो के संयुक्त कब्जे से फड़ एवं पास से नगदी रकम 1580 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया।

इसी तरह महासमुन्द पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम खरोरा बड़े तालाब के मेड़ में कुछ लोग रूपये पैसे से हारजीत की दांव लगाकर 52 पत्ती से काट पत्ती नाम जुआ खेल रहे है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर जुआड़ियान 1. सुरेन्द्र कहार उम्र 32 साल सा0 अम्बेडकर चौक महासमुंद, 2. राहूल मक्कड़ उम्र 19 साल सा0 इमलीभाठा वार्ड नं0 2 3. बलराम चंद्राकर उम्र 27 साल सा0 कुर्मी पारा वार्ड नं0 17 महासमुंद, 04. हीरालाल कौशिक उम्र 30 साल सा0 जेल पारा ग्राम बेमचा महासमुन्द, 05. कमलेश सिन्हा उम्र 27 साल सा0 बीटीआई रोड आदर्श नगर महासमुंद को घेरा बंदी कर जुआ खेलते पकड़े जुआड़ियो के संयुक्त कब्जे से फड़ एवं पास से नगदी रकम 2010 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया.

आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें