सांकरा : रोड किनारे लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा... - CG Sandesh

सांकरा : रोड किनारे लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

सांकरा पुलिस को 01 नवम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि परसवानी चौक के आगे एनएच 53 पर रोड किनारे एक आदमी शराब पीने वालों को सामान मुहैया कराते मिला. पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर गये जहां पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये साधन उपलब्ध कराने वाला मिला जिसका नाम पूछने पर अपना नाम अतुल गुप्ता पिता जगन्नाथ गुप्ता उम्र 22 साल साकिन सांकरा का रहने वाला बताया उसके पास से 10 पाऊच डिस्पोजल पानी एवं 10 नग डिस्पोजल गिलाश एवं 10 नग बाहर पडा हुआ डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें