तुमगांव : ढाबा में लोगों को बैठाकर शराब पिलाने पर कार्यवाही.
तुमगांव पुलिस को 30 अक्टूबर 2021 को मुखबिर से सुचना मिला कि भोरिंग चौक तुमगांव ओम ढाबा में एक व्यक्ति अपने ढाबा में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाते मिला. पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये अनुसार ओम ढाबा भोरिंग चौक तुमगांव पहुंचकर एक व्यक्ति को पकडे जो अपने ढाबा में अवैध रूप से लोगों को बैठाकर शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा था, शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए, मौके पर पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना लिटनदास पिता रूद्रेश्वर दास उम्र 38 वर्ष साकिन कोसरंगी थाना खरोरा जिला रायपुर हाल के. के. काम्लेक्स तुमगांव थाना तुमगांव जिला महासमुन्द का रहने बताया जो अपने ढाबा में लोगों को शराब पिलाते हुए मिला। जिसके कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती करीबन 40 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया।
पटेवा : घर आंगन में लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
पटेवा पुलिस को 31 अक्टूबर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बोड़रा का ज्ञानसिंग दीवान अपने घर आंगन में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराते मिला. पुलिस की टीम मुखबीर के सूचना पर ग्राम बोड़रा ज्ञानसिंग दीवान के घर आंगन में जाकर दबिश देकर कर रेड कार्यवाही किया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा ज्ञानसिंग दीवान पिता नारायण लाल दीवान उम्र 30 साल साकिन ग्राम बोड़रा थाना पटेवा जिला महासमुंद को लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथो पकड़े जाने पर ज्ञानसिंग दीवान के कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी तथा 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाउच मिला, जिसे गवाहो के समक्ष जप्त किया गया ।
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।