तुमगाँव : पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते 03 जुआरी गिरफ्तार.
तुमगाँव पुलिस को 30 अक्टूबर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम रायकेरा सामुदायिक भवन चबुतरा में कुछ लोग तास के 52 पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे हैं पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर सामुदायिक भवन चबुतरा ग्राम रायकेरा में तास के 52 पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेलते हुए आरोपी 01. कमलेश ध्रुव उम्र 24 साल ग्राम रायकेरा 02. कमल नारायण ध्रुव उम्र 30 साल ग्राम खमतराई 03. ओमप्रकाश साहू उम्र 26 साल ग्राम खमतराई चौकी सिरपुर थाना तुमगांव जिला महासमुंद(छ.ग.) को पकड़े आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने आरोपियों के फड़ से एवं पास से कुल नगदी रकम 2020 रूपये व तास के 52 पत्ती को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.
आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।