महासमुंद : लोहे के पार्टस के अंदर छिपाकर की कर रहे थे गांजा की तस्करी, दो आरोपियों से 84 लाख का गांजा जप्त.
कोमाखान पुलिस ने 31 अक्टूबर को एन0एच0 353 फारेस्ट नाका टेमरी में संदिग्ध वाहनों की चेंकिग दौरान मुखबीर कि सुचना पर ओड़िसा से ट्रक में अवैध गांजा का लेकर परिवहन करते पकड़ा है.
पुलिस ने बताया है कि ट्रक क्र0 UP 83 CT 1655 में ओड़िसा की ओर से सुन्नी कुमार पिता बबलू उम्र 19 वर्ष ग्राम जलालपुर थाना करैल जिला मैनपुर उ0प्र0 एवं विष्णु जादौन पिता सत्यप्रकाश जादौन उम्र 23 वर्ष ग्राम पोस्ट मुरैना थाना गबाना जिला अलीगढ़ उ0प्र0 बैठे थे, जिनसे वाहन में क्या भरा हुआ है और कहा ले जा रहो संबंधी पूछताछ करने पर उन्होंने पुलिस को बताया कि इसमें लोहे पार्टस है.
इस जवाब पर पुलिस टीम संतोषप्रद नही पाये जाने पर वाहन की तलाशी ली गई तो ट्रक में लोहे के पार्टस के साथ भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ मिला. उक्त दोनो व्यक्तियों से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर ओड़िसा से अवैध मादक पदार्थ गांजा को उत्तर प्रदेश ले जाना बताया.
पुलिस ने बताय कि आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 420 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 84,00,000 रूपयें एवं ट्रक UP 83 CT 1655 की 12,00,000 रूपयें जुमला कीमती 96,00,000 रूपयें को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोमाखान में धारा 20बी नाकोटिक्स एक्ट की तहत कार्यवाही की गई है.
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूलकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा कपिल चंद्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह सउनि रनसाय मिरी, आर. कृष्णा पटेल, संतोष सवरा, बिन्टू हरवंश, जुनेद खान द्वारा की गई है.