तेन्दूकोना : टाटा मेजिक और बाइक की जोरदार भिडत से हुई व्यक्ति की मौत.
चंदू बरिहा ने पुलिस को बताया कि वह 01 नवम्बर 2021 को गांव के परदेशी पटेल ने फोन कर उसे बताया कि उसके बड़े भैय्या रोहित बरिहा का ग्राम लिलेसर में एक्सीडेंट हो गया है तब वह अपने पिता धनीराम बरिहा तथा परदेशी पटेल के साथ ग्राम लिलेसर आकर देखा उसके भैय्या रोहित बरिहा ग्राम लिलेसर स्कूल पारा में सरपंच मालिक राम बंजारा के घर के सामने आम रोड में एक्सीडेंट होकर उसका शव रोड में पड़ा था उसके सिर एवं बाएं कनपटी में गंभीर चोट लग कर खून बह रहा था उसके भैय्या रोहित बरिहा 01 नवम्बर 2021 को गांव के परदेशी पटेल के मो.साय. HF डिलक्स क्र. CG-06-GA-4751 को स्वयं चलाते हुए अकेला अपने ससुराल बढ़ईपाली जाने के लिए घर से निकला था.
पूछने पर ग्राम लिलेसर के ग्राम कोटवार सोहन लाल छात्रे एवं अन्य लोगों ने बताया कि सुबह करीब 10/30 बजे ग्राम बेलडीह तरफ से आ रहे टाटा मेजिक क्रमांक CG-06-GD-5610 के चालक सुनील नगराची अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मो.साय. HF डिलक्स को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया कहकर बताया उसके भैय्या रोहित बरिहा के सिर एवं बाएं कनपटी में गंभीर चोट लगी जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई घटना को ग्राम लिलेसर में घटना स्थल के पास रहने वाले लोगों ने देखा सुना है. टाटा मेजिक क्र. CG06GD5610 के चालक सुनील नगराची जो कि अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके भैय्या को एक्सीडेंट किया है। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने टाटा मेजिक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.