महासमुन्द : पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते 06 जुआरी गिरफ्तार. - CG Sandesh

महासमुन्द : पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते 06 जुआरी गिरफ्तार.

महासमुन्द पुलिस को 02 नवम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम खैरा गौरा चावरा के पास में कुछ लोग रूपये पैसे से हारजीत की दांव लगाकर 52 पत्ती से काट पत्ती नाम जुआ खेल रहे है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर जुआड़ियान 1.विजय छूरा पिता गुरूदारू छूरा उम्र 22 साल साकिन रमनटोला 2. महेश यादव पिता प्रितम यादव उम्र 23 साल 3. प्रीतम साहू पिता बुधारू साहू उम्र 22 साल साकिनान ग्राम खैरा थाना व जिला महासमुंद को घेरा बंदी कर जुआ खेलते पकड़े जुआड़ियो के संयुक्त कब्जे से फड़ एवं पास से नगदी रकम 400 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया।

इसी तरह महासमुन्द पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम खरोरा रंग मंच के पास में कुछ लोग रूपये पैसे से हारजीत की दांव लगाकर 52 पत्ती से काट पत्ती नाम जुआ खेल रहे है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर जुआड़ियान 1.राकेश पटेल उम्र 25 साल 2. पालचंद बंजारे उम्र 25 साल साकिन नान ग्राम खरोरा 3. विनोद साहू पिता उम्र 27 ग्राम खैरा थाना व जिला महासमुंद को घेरा बंदी कर जुआ खेलते पकड़े जुआड़ियो के संयुक्त कब्जे से फड़ एवं पास से नगदी रकम 600 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें