तुमगाँव : गाली गलौज करने से मना करने पर महिला से हाथ मुक्का व डंडे से मारपीट.
तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम सिरपुर में गाली गलौज करने से मना करने पर महिला से हाथ मुक्का व डंडे से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
कुमारी यादव ने पुलिस को बतायी कि 02 नवम्बर 21 के 08.15 बजे से 08.30 बजे के मध्य अपने घर के सामने बैठी थी कि पडोसी राजेन्द्र साहू ग्राम सिरपुर निवासी अपने घर के सामने मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच कर रहा था जिसका उसके द्वारा मना करने पर राजेन्द्र साहू द्वारा उसे मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का व डंडे से मारपीट किया और धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिर गई मारपीट करने व धक्का देने से जमीन पर गिरने से दाहिने हाथ के कोहनी व पीठ में दर्द हो रहा है । जाते जाते राजेन्द्र साहू द्वारा जान से मारने की धमकी दिया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.