तेंदुकोना : रपटा नाला के पास से 04 किलो गांजा जप्त.
तेंदुकोना पुलिस को 01 नवम्बर 2021 को मुखबिर सूचना मिली कि एक मोटर सायकल सीडी डिलक्स वाला अपने मोटर सायकल के सामने में एक बोरी में मादक पदार्थ गांजा लेकर बेलडीह- छिंदौली तिराहा से तुरंत निकला है। जिसका पुलिस की टीम द्वारा मोटर सायकल से पीछा करते ग्राम बुंदेली रपटा नाला के आगे ठाकुरदिया जाने वाली कच्ची सड़क में संदिग्ध व्यक्ति अपना मोटर सायकल क्र. सीजी 04 सीयू 8320 एवं बोरी में रखे संदिग्ध वस्तु को छोड़कर जंगल तरफ भाग गया। जिसका पीछा करने पर जंगल झाड़ी का आड़ लेकर भागने में कामयाब हो गया। मो.सा. चालक द्वारा अवैध रूप से उक्त मशरूका 04 किलो 700 ग्राम जप्ती, 200 ग्राम सेम्पल कुल 04 किलो 900 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 10000 रू. को बिक्री करने वास्ते घटनास्थल पर मो.सा.क्र. CG-04 CQ-8320 किमती 20000 रू. को जप्त किया गया.
मो.सा. चालक/स्वामी चंद्रिका प्रसाद साहू द्वारा अपराध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.