सरायपाली : दुर्गा पंडाल मे दुकान खोलने की बात को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट.
सरायपाली थाना अंतर्गत दुर्गा मंडप के सामने दुर्गा पंडाल मे दुकान खोलने की बात को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
संजय सतपथी ने पुलिस बताया कि 03 नवम्बर 2021 को 12 बजे करीबन वह अपने घर से रोड तरफ घूमने पैदल जा रहा था कि राज राजेश्वरी दुर्गा मण्डप के सामने पहुंचा था कि शैलेंद्र ठाकुर उसे देखकर दुर्गा मण्डप में दुकान खोलने की बात को लेकर उसे गाली गलौच दे रहा था जिसे वह बोला कि वह कुछ नहीं बोल रहा है तुम मुझे गाली क्यों दे रहे हो कहने पर उसे गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा । वहीं पास में अपने दूकान में काम कर रहे अमन ठाकुर भी पीछे से आकर उसे मां बहन की बुरी बुरी गाली गलौच देते हुए हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट करने लगा। दोनों के मारपीट करने से उसके दाहिने पसली, दाहिने हांथ की अंगूठे ,बायें आंख के नीचे चोट आया है दर्द हो रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.