सरायपाली : अपने मकान के सामने में शराब पीने के लिये साधन मुह... - CG Sandesh

सरायपाली : अपने मकान के सामने में शराब पीने के लिये साधन मुहैया कराने पर कार्यवाही.

सरायपाली पुलिस को 03 नवम्बर 2021 को मुखबिर से सूचना मिला की नुराधन साहू नामक व्यक्ति बस्ती सरायपाली में अपने मकान के परछी में लोगों को शराब पीने के लिये साधन मुहैया कराते मिला. पुलिस स्टाफ के पहुचने पर शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये। उक्त व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम नुराधन साहू पिता ईश्वर साहू उम्र 38 साल साकिन सिरपुर चौकी बलौदा हाल बस्ती सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया। आरोपी के पेश करने पर उसके कब्जे से 180ml वाली गोवा स्पेशल व्हीस्की शराब की शीशी में भरा हुआ करीब 70 ml अंग्रेजी गोवा शराब एवं 03 नग डिस्पोजल गिलास कुल कीमती 70 रूपये को जप्त किया गया.

इसी तरह सरायपाली पुलिस को मुखबिर सूचना मिला की एक व्यक्ति ग्राम सागरपाली का चैतन प्रसाद नायक नाम का व्यक्ति अपने मकान के सामने में शराब पीने के लिये साधन मुहैया कराते मिला. पुलिस स्टाफ के पहुचने पर शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये। उक्त व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम चैतन प्रसाद पिता संतराम नायक उम्र 50 साल ग्राम सागरपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से 180 ML. वाली गोवा स्पेशल व्हीस्की शराब की शीशी में भरा हुआ करीब 60 ML. अंग्रेजी गोवा शराब एवं 03 नग डिस्पोजल गिलास कुल कीमती 60 रूपये को जप्त किया गया.

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें