कोमाखान : पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते 16 जुआरी गिरफ्तार.
कोमाखान पुलिस को 03 नवम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सरायपाली के रंग मंच में कुछ लोग तास की पत्ती में रूपये पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते मिले. ग्राम सरायपाली के रंग मंच के पास लेकर गया देखे कि कुछ लोग तास की पत्ती में रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे जिसे हमराह स्टाफ एवं गवाहन के घेराबंदी कर पकडा गया । कुल 04 लोग पकडाये, पकड़े गये आरोपी 01 ललित महिलांग उम्र 20 साल निवासी सरायपाली 02. कमल टण्डन उम्र 29 साल निवासी सरायपाली 03. बिसाहू निराला 04 जोही निराला, कुल जुमला 4090 रूपये नगदी तथा 52 तास को जप्त किया गया ।
इसी तरह कोमाखान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम करहीडीह रंगमंच के लाईट के नीचे कुछ लोग रूपये पैसों का हार जीत का दांव लगा कर काटपत्ती नामक जुआ खेलते पकडे गये जुआड़ियान (1) शेखर सिन्हा उम्र 28 वर्ष ग्राम खट्टाडीह थाना कोमाखान (2) भागीरथी साहू उम्र 28 साल ग्राम चन्दरपुर (3) सेतराम साहू उम्र 30 साल साकिन खट्टाडीह (4) दसरू साहू उम्र 48 साल साकिन खट्टाडीह थाना कोमाखान कुल जुमला रकम पास एवं फड़ से 8000/ रूपये एवं 52 पत्ता तास को जप्त किया गया गया ।
इसी तरह कोमाखान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम चन्दरपुर देवालय के पीछे कुछ लोग मोमबत्ती जलाकर रूपये पैसों का हार जीत का दांव लगा कर काटपत्ती नामक जुआ खेलते पकडे गये जुआड़ियान (1) दयालू राम केवंट उम्र 39 साल साकिन टेमरी थाना कोमाखान (2) हेमसागर साहू उम्र 28 साल साकिन टेमरी (3) भुलऊ राम साहू पिता स्व. भंगुराम साहू उम्र 35 वर्ष (4) बिपत साहू उम्र 25 साल साकिन चन्दरपुर (5) लेखचंद साहू रूपये कुल जुमला रकम पास एवं फड़ से 6480/ रूपये एवं 52 पत्ता तास और 01 नग जली हुई मोमबत्ती को जप्त किया गया ।
इसी तरह कोमाखान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सरायपाली के बिजली पोल के नीचे कुछ लोग तास की पत्ती में रूपये पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकडे गये कुल 03 लोग पकडाये, पकड़े गये आरोपी 01. उस्मान पुरैना उम्र 38 साल निवासी सुवरमार 02. खिलावन यादव उम्र 35 साल निवासी खैरट खुर्द 03. राजेश कुमार निराला उम्र 23 साल निवासी भटगांव कुल जुमला 3100 रूपये नगदी तथा 52 तास की पत्ती मिला.
आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।