महासमुंद : यहाँ क्यो बैठो हो कहकर धारदार वस्तु से हमला. - CG Sandesh

महासमुंद : यहाँ क्यो बैठो हो कहकर धारदार वस्तु से हमला.

महासमुंद थाना अंतर्गत कालीमंदिर के पास यहाँ क्यो बैठो हो कहकर धारदार वस्तु से हमला जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

आशीष कुर्रे ने पुलिस को बताया कि 05 नवम्बर 2021 को गौरा विसर्जन कार्यक्रम देखने काली मंदिर के पास तालाब अपने साथी हेमंत विश्वकर्मा के साथ गये थे तालाब के पास बैठकर दोनो विसर्जन कार्यक्रम देख रहे थे तभी साहिल एवं फिरोज आये और यहाँ क्यो बैठो हो कहते अपने पास रखे किसी धारदार वस्तु से मारपीट करने लगे मारपीट करने से उसे बाँया पैर में एवं बाँया जॅाघ के पास चोंट लगी है बीच बचाव करने उसका दोस्त हेमंत विश्वकर्मा छुड़ाने लगा तो उसे भी बाँया जांघ कुल्हा के पास अश्लील गाली गलौज करते जान से मारने की धमकी देते चोंट पहुंचाये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें