पिथौरा : ढाबे में खड़ी ट्रक को मारी जोरदार टक्कर 90 हजार का न... - CG Sandesh

पिथौरा : ढाबे में खड़ी ट्रक को मारी जोरदार टक्कर 90 हजार का नुकसान.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम टेका में ढाबे में खड़ी ट्रक को मारी जोरदार टक्कर 90 हजार का नुकसान जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मोहम्मद इम्तयाज खान ने पुलिस को बताया कि 03 नवम्बर 2021 को वह अपने ट्रक ट्रेलर क्रमांक MH 14 HU 5911 में टाटा से क्वाईल लोडकर पुणे महाराष्ट्र जा रहा था कि 04 नवम्बर 2021 को रात्रि करीबन 10.30 बजे राजू ढाबा टेका थाना पिथौरा में पहुंचकर अपने ट्रक ट्रेलर को राजू ढाबा में खडी करके खाना खाने के लिये ढाबा में बैठा था उसकी ट्रक टेलर क्रमांक MH 14 HU 5911 के बगल में एक ट्रक ट्रेलर क्रमांक NL 01 AA 7376 भी खडी थी कि कुछ समय बाद लगभग 11.00 बजे ट्रक ट्रेलर क्रमांक NL 01 AA 7376 का चालक अपने ट्रक ट्रेलर को लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसकी खडी ट्रक ट्रेलर क्रमांक MH 14 HU 5911 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके ट्रक के सामने ड्राईवर साईड का दरवाजा एवं सामने का शो क्षतिग्रस्त होकर लगभग 90000 रूपये का नुकसान हो गया एक्सीडेंण्ट से किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नही आई है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक ट्रेलर चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें