पिथौरा : पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते 14 जुआरी गिरफ्तार.
पिथौरा पुलिस को 05 नवम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम लहरौद हास्टल के पीछे कुछ जुआरी 52 पत्ती तास से रूपये पैसो का हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकडे गये. पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये अनुसार मौका पहूंचकर घेराबंदी कर जुआडियांन 01. टीकाराम निषाद उम्र 41 साल, 02. परमेश्वर यादव उम्र 24 साल, 03. अरविंद मसीह उम्र 42 वर्ष, 04. बाली विश्वकर्मा उम्र 19 साल, 05. गौरीशंकर दीवान उम्र 21 साल, 06. श्रवण कुमार विश्वकर्मा उम्र 22 साल साकिनान ग्राम लहरौद थाना पिथौरा जिला महासमुंद को 52 पत्ती तास से रूपये पैसों का हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकडा गया जिनके फड व पास से जुमला रकम 1540/- रूपये, 52 पत्ती तास एक नग सफेद रंग प्लास्टिक बोरी को जप्त किया गया.
पिथौरा पुलिस को 05 नवम्बर 2021 को आरोपीयान द्वारा अवैध रूप से रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकड़े गया. जुआडियांन 01. तोताराम सेन उम्र 29 साल, 02. सुग्रीव विश्वकर्मा उम्र 18 साल 03. सिराज खान उम्र 24 साल साकिन 04. कृष्णा चौहान उम्र 25 साल 05. मनोज ठाकुर उम्र 27 साल साकिन ठाकुरदियापारा लहरौद थाना पिथौरा जिला महासमुंद को 52 पत्ती तास से रूपये पैसों का हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकडा गया जिनके फड व पास से जुमला रकम 1200/- रूपये, 52 पत्ती तास, एक नग सफेद रंग प्लास्टिक बोरी को जप्त किया गया.
इसी तरह पिथौरा पुलिस को 05 नवम्बर 2021 को आरोपीयान द्वारा अवैध रूप से रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकड़े गया. जुआडियांन 01. मनोज कुमार यादव उम्र 26 वर्ष 02. ईश्वर लाल ध्रुव उम्र 32 साल 03. चमरू राम पटेल उम्र 70 साल थाना पिथौरा जिला महासमुंद को 52 पत्ती तास से रूपये पैसों का हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकडा गया जिनके फड व पास से जुमला रकम 2000/- रूपये, 52 पत्ती तास, एक नग सफेद रंग प्लास्टिक बोरी को जप्त किया गया.
आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।