तुमगाँव : पुरानी रंजिश की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट काउन्टर मामला दर्ज.
तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम अछोली में पुरानी रंजिश की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट काउन्टर मामला दर्ज किया गया है.
धनऊ राम साहू ने पुलिस को बताया कि वह 05 नवम्बर 2021 के रात्रि करीबन 08 बजे वह अपने घर के सामने खड़ा था कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव का खेदू राम साहू उसे गाली गलौच करने लगा जिसे मना किया तो वह हांथ मुक्का से मारपीट करने लगा तभी खेदू राम साहू का भाई यशवंत साहू भी आकर उसे हांथ मुक्का से मारपीट करने लगा झगड़ा देखकर उसका बेटा गुलशन छुडाने आया तो उसे भी दोनो मिलकर हांथ मुक्का से मारपीट किये हैं व जान से मारने की धमकी दे रहे थे मारपीट करने से उसके चेहरे में चोंट आया है व गुलशन के गले में दर्द है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
खेदू राम साहू ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व के विवाद को लेकर गांव के धनऊ राम साहू, गुलशन साहू, पाल चन्द्र साहू, लालजी साहू, भानू साहू सभी एक राय होकर 05 नवम्बर 2021 को समय 08.00 के आसपास उसके घर पर आकर उसे मां बहन की गाली गलौच कर उसे हांथ मुक्का से मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दिया गया मारपीट करने से उसके नाक के पास एवं बांए हांथ की कलाई के पास, दाहिने हांथ की कोहनी के पास चोंट लगा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.