तुमगाँव : शराब के बाटल से सिर मे मारकर पहुचाया चोंट.
तुमगाँव थाना अंतर्गत नयापारा अछरीडीह में शराब के बाटल से सिर मे मारकर पहुचाया चोंट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
देवनाथ सोनवानी ने पुलिस को बताया कि वह 05 नवम्बर 2021 को रात्रि 07 बजे आरोपी सूर्याबंशे के साथ दोनो उसके घर बाहर चौरा में बैठे थे वे दोनो पहले से शराब पीये हुए थे, दोनो आपस में गांव की पंच सरपंच संबंधी बातें कर रहे थे कि अचानक सूर्याबंशे गुस्सा होकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर उसे आज जान सहित मार दूंगा कहते हुए अपने हांथ में रखे शराब से भरे बाटल से उसके सिर व माथे पर जोर से मार दिया जिससे उसका सिर फट गया व खून बहने लगा। घटना को टुमन सोनवानी, उदे सोनवानी एवं आसपास के लोग देखे सुने व बीच बचाव किये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.