खल्लारी : काटपत्ती नामक जुआ खेलते 28 आरोपीयान चढ़े पुलिस के हत्थे.
खल्लारी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम चरौदा गांधी चौक में कुछ लोग बैठकर रूपये पैसो से हारजीत का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काटपत्ती नामक जुआ खेलते पकडे गये पुलिस स्टाफ घटनास्थल पहुंचकर घेराबंदी कर जुआ रेड कार्यवाही किया कुछ जुआडियान पुलिस को देखकर भाग गये मौके पर आरोपियान (1) डिगेश साहू उम्र 30 साल साकिन वार्ड नं0 04 चरौदा थाना खल्लारी (2) भानुराम साहू उम्र 57 साल साकिन न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर हाल चरौदा (3) सतवन बांधे उम्र 27 साल साकिन चरौदा (4) कोमल कुर्रे उम्र 18 साल साकिन चरौदा थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से फड से 1440एवं पास से 460 रूपये जुमला 1900/- रूपये, एक सफेद रंग की बोरी एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया।
इसी तरह खल्लारी पुलिस को मुखबीर के सूचना पर ग्राम खल्लारी में कुछ व्यक्ति बैठकर रूपये पैसो से हारजीत का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काटपत्ती नामक जुआ खेलते पकड़े गये. पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंचकर घेराबंदी कर जुआ रेड कार्यवाही किया कुछ जुआडियान पुलिस को देखकर भाग गये मौके पर आरोपियान (1) धमेन्द्र कुमार उम्र 32 वर्ष (2)योगेश दीवान उम्र 28 वर्ष (3) दिनदयाल यादव उम्र 19 साल (4) कमलेश यादव उम्र 26 साल (5) मन्नु लाल निषाद उम्र 50 साकिन खल्लारी थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से फड से 6750एवं पास से 910रूपये जुमला 7660/- रूपये, एक पीला रंग की प्लास्टिक पाल एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया।
थाना तेन्दूकोना चौकी बुन्देली पुलिस को 06 नवम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम चौकबेड़ा में कृष्णा यादव के घर के बाजू में स्ट्रीट लाईट के नीचे आम गली में लोग रूपये पैसे की दांव लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते पकड़े गये. पुलिस की टीम पहुंचकर दबिश दिये जहां (1) किरण यादव उम्र 38 वर्ष (2) फगनू दीवान उम्र 30 वर्ष(3) शेखर पटेल उम्र 22 वर्ष(4) बाला राम टंडन उम्र 45 वर्ष(5) बुधारू महेश्वरी उम्र 50 वर्ष(6) कृष्णा यादव उम्र 35 वर्ष सभी निवासी चौकबेड़ा चौकी बुंदेली थाना तेन्दूकोना जिला महासमुंद के फड़ एवं पास से जुमला 810/- रूपये, 52 पत्ती ताश एवं 01 नग सफेद प्लास्टिक बोरी जप्त किया गया.
इसी तरह थाना तेन्दूकोना चौकी बुंदेली पुलिस को मुखबीर के सूचना मिली की ग्राम बोईरलामी में रामधन पटेल के घर के सामने में कुछ लोग 52 पत्ती ताश के माध्यम से रूपये पैसों को हारजीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेलते पकड़े गये. पुलिस स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़ने पर जुवाड़ियान (1) नंद कुमार यादव उम्र 28 वर्ष सा. बोईरलामी (2) नीलकंठ पटेल उम्र 32 वर्ष (3) राजू पटेल उम्र 30 वर्ष सा. बोईरलामी (4) लकेश्वर पटेल उम्र 32 वर्ष सा. बोईरलामी तरिया पारा चौकी बुंदेली के पकड़े गये शेष जुवाड़ियान पुलिस को देख कर भाग गये पकड़े गये जुवाड़ियान की जामातलाशी लेने पर जुवाड़ियानों के पास से 370/- रूपये तथा फड़ से 270/- रूपये कुल 640/- रूपये तथा 52 पत्ती ताश एवं घटना स्थल से जुवा खेलने में इस्तेमाल एक सफेद रंग की बोरी फट्टी जप्त किया गया.
इसी तरह तेन्दुकोना पुलिस ने मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम सम्हर लील्ला चौरा मे कुछ लोग ताश के 52 पत्ती से रूपये पैसे का दाव लगाकर हारजीत का जुआ खेलते पकड़े गये. पुलिस स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़ने पर जहां पर आरोपीगण (1) टीकम साहू उम्र 40 वर्ष (2) कृष्णा मरार उम्र 35 वर्ष (3) दुलार सिंह नायक उम्र 55 वर्ष (4) रोहित साहू उम्र 24 वर्ष (5) भारत नायक उम्र 29 वर्ष सभी साकिनान ग्राम सम्हर थाना तेन्दूकोना जिला महासमुंद को ताश के 52 पत्ते से रूपये पैसे का दाव लगाकर हारजीत का काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुए हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर रंगे हाथ पकड़े जिनके पास से कुल 230/-रूपये एवं फड़ से कुल 2068/- रूपये कुल जुमला नगदी रकम 2298/- रूपये, एवं 52 पत्ती ताश व 01 नग प्लास्टिक बोरी को जप्त किया गया.
इसी तरह तेन्दूकोना पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम खाल्हेपारा नदी चरौदा में गांधी चौक के आगे मंगल पटेल के घर के पास आम गली में हारजीत की रूपयों पैसे की दांव लगाकर जुआ खेलते पकड़े गये. पुलिस स्टाफ ग्राम नदी चरौदा पहुंचकर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ने दबिश दिये जो (1) जीवन लाल पटेल उम्र 30 वर्ष साकिन (2) सुरेश पटेल उम्र 28 वर्ष (3) कृष्णा साहू उम्र 38 वर्ष (4) यग्नेश पटेल उम्र 24 वर्ष खाल्हेपारा नदी चरौदा चौकी बुंदेली थाना तेन्दूकोना जिला महामसुंद(छ0ग0) को घेराबंदी कर काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुए पकड़े गये जिनके पास से जुमला 370/- रूपये फड़ से 865/- रूपये कुल जुमला 1235/- रूपये एवं फड़ से 52 पत्ती ताश एवं 01 नग प्लास्टिक बोरी को जप्त किया गया.
आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।