news-details

राजधानी में हुक्का रेड की कार्रवाई, कैफे में हुक्का पिलाते संचालक गिरफ्तार…

 देर रात राजधानी में पुलिस ने हुक्का पिलाने वालों पर दबिश दी। जिसमें पुलिस मैग्नेटो मॉल के सामने हाईवेहार्ट कैफ़े में हुक्का पिलाते हुए कैफे संचालक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने हुक्का पॉट,जर्दा युक्त रॉ मटीरीयल व अन्य सामग्री जब्त किया है। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

तेलिबांधा में पुलिस ने हुक्का रेड की कार्यवाही की। जहां मैग्नेटों माल के सामने हाईवेहार्ट कैफ़े का संचालक हुक्का पिलाते मिला। पुलिस ने इस रेड में 5 नग हुक्का पॉट,जर्दा युक्त रॉ मटीरीयल व अन्य समान को जब्त किया। कैफे संचालक श्याम कुमार के विरुद्ध कोत्पा ऐक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है।बता दें कि सीएम भूपेश बघेल हुक्का को लेकर सख्त निर्देश दिये थे। जिसके बाद से रायपुर पुलिस लगातार चेकिंग व रेड कार्यवाही कर रही है।




अन्य सम्बंधित खबरें